

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ (जमशेदपुर) की अध्यक्ष प्रीति सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सोनारी चित्रगुप्त भवन में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की. महिला प्रतिभागियों ने सावन के गीतों पर नृत्य, गीत एवं रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण तथा अन्य अतिथियों में डॉ वनिता सहाय, लता सिन्हा, विद्या लाल, मीना प्रसाद, संगीता शर्मा, कविता परमार, अनीत सिंह, रानी ठाकुर आदि शामिल हुईं. इस अवसर पर वक्ताओं ने महोत्सव की मस्ती के साथ महिला सशक्तिकरण तथा महिला एकता पर भी जोर दिया. सभी महिलाएं सावन की थीम पर हरे रंग के पहनावा व श्रृंगार कर पहुंची थीं. इसमें सावन क्वीन का खिताब खुशी ने जीता जबकि डा तान्या सिन्हा व हेमलता शरण क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं. निर्णायक की भूमिका रानी ठाकुर व अनीता सिंह ने निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में कायस्थ परिवार की शोभा सिन्हा, विनती सिन्हा, रचना चंद्र, कविता श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, आराधना सिन्हा, शुभा वर्मा, नीतू सिन्हा, दीपिका वर्मा, पूर्णिमा सिन्हा, मंजू सिन्हा, अनु वर्मा, मीना सिन्हा, पुष्पा देवी, सुजाता वर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा.
