खबरJamshedpur-KKC : जमशेदपुर पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, कार्यकर्ताओं ने...
spot_img

Jamshedpur-KKC : जमशेदपुर पहुंचे केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन, केकेसी झारखंड के कोल्हान में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, साथ रहेंगी सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, शैलेश पांडेय, विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा दो दिवसीय दौरे पर सुबह 11 बजे वह रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, रांची में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के साथ रांची एवं गुमला के केकेसी के कार्यकर्ताओं संग बैठक की, जिसके बाद शाम 7 बजे जमशेदपुर पहुंचे जहां उनका एवं शैलेश पांडेय का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह एवं राजा सिंह द्वारा फूल मालाओं एवं आतिशवाजी कर जोरदार स्वागत किया गया,जिसके पश्चात जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने किया. संजय गाबा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के निर्देश पर झारखंड केकेसी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वह आए हैं एवं कांग्रेस की विचारधारा को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है. (नीचे भी पढ़ें)

शैलेश पांडेय ने बताया कि कोल्हान में केकेसी की मजदूर सम्मेलन एवं भारत जोडों यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में होगी जहाँ सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस प्रभारी कुमार राजा शामिल होंगे,एवं दोपहर 3 बजे पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर से साकची गोलचक्कर तक आयोजित की गई है . बैठक में हरे कृष्ण लोहार को गोलमुरी एवं गौतम रविदास को बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया. बैठक में मुख्य रूप से अजितेश उज्जैन ,राजा सिंह राजपूत, पवन कुमार बब्लू, लकी शर्मा ,हरे कृष्णा लोहार ,यूके शर्मा, आशुतोष सिंह, गौतम रविदास, अजय मासी, राहुल कुमार ,अभिषेक चटर्जी ,बलदेव सिंह मनीष चंद्रवंशी ,सुल्तान अहमद, अंजन राय, कौशल कुमार सहित अन्य शामिल थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading