जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन स्थित क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की बैठक की गयी. जिसमें जमशेदपुर महानगर के दल का गठन किया गया. इस बैठक में प्रान्त मंत्री राजीव कुमार, संघ के रविन्द्र नारायण सिंह, प्रान्त सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रान्त कार्यालय प्रमुख झेन चौधरी उपस्थि रहें. बैठक का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर महानगर क्रीड़ा भारती का पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की रूपरेखा तय करना था. (नीचे भी पढ़ें)
पुनर्गठन में अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रागिणी भूषण, उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, चंद्रशेखर, रंजीत कुमार, जमशेदपुर विभाग सह संयोजक सतनाम सिंह, मंत्री सुभाष कुमार, सह मंत्री अनूप कुमार सिंह, कुंदन चन्द्रा, सुखदेव सिंह, कोषाध्यक जगदीश, सह कोषाध्यक्ष, सोनू ठाकुर, योगासन -सूर्यनमस्कार प्रमुख सपन शॉ, योगासन –सूर्यनमस्कार सह प्रमुख गीता, युवा प्रमुख सुखदेव सिंह, युवा सह प्रमुख भूपेंद्र यादव, संपर्क प्रमुख राहुल कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख नंदकिशोर, प्रचार-प्रसार सह प्रमुख गणेश जैसवाल, मीडिया प्रभारी गुरुनाम सिंह, मीडिया सह प्रभारी राधे तिवारी, कार्यकारणी सदस्य दिलीप सिंह, मार्टिन लेजारस, सुमित शर्मा, दिवाकर रॉव, कंठ, राजेश्वर वर्मा, महेश लरोरकर, सुशिल हेस्सा, भीम मैर्या, संदीप बनाएं गये. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि जमशेदपुर महानगर में क्रीड़ा भारती संगठन का उत्साह पूर्वक विस्तार किया जायेगा तथा खेल से जुड़े सभी संगठनो एवं गणमान्य व्यक्तियों को खेल तथा खिलाड़ियों के विकाश के लिए मिलकर सहयोग करने के लिए अनुरोध किया जायेगा. विभिन्न खेल से संबंधित क्रीड़ा केंद्र शुरू करने पर भी चर्चा की गयी.