जमशेदपुर:क्षत्रिय करणी सेना परिवार संगठन का कोल्हान व जिला स्तरीय विस्तारीकरण कार्यक्रम का आयोजन सोनारी कार्मेल स्कूल स्थित सामुदायिक भवन में किया गया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सर्वसहमति से संजय सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, रंजन सिंह को युवा कोल्हान अध्यक्ष, अमन सिंह को युवा जिला मंत्री, कौशल सिंह को सीतारामडेरा का मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने करणी सेना की सदस्यता ली. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह व युवा प्रदेश पदाधिकारी हरि सिंह राजपूत ने सभी नए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी. मंच संचालन हरि सिंह राजपूत ने किया. मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह, जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, सन्दीप सिंह राजपूत, सोनू सिंह व अन्य मौजूद थे.