खबरJamshedpur : सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से किये जाने पर कुशवाहा...
spot_img

Jamshedpur : सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से किये जाने पर कुशवाहा समाज में उबाल, पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का पुतला फूंका

राशिफल

जमशेदपुर : सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने के बाद विवादों में घिरे पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का विरोध देश भर में जारी है. इसी क्रम में बुधवार को कुशवाहा समाज की ओर से जमशेदपुर में पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कुशवाहा समाज के लोगों ने दया प्रकाश सिन्हा से पद्मश्री और पद्म विभूषण सम्मान वापस लिए जाने की मांग की. कुशवाहा समाज के सदस्यों ने बताया कि जब देश में सम्राट अशोक का शासन था, उस वक्त भारत सोने की चिड़िया हुआ करती थी. ऐसे में एक लेखक द्वारा सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करना निश्चित तौर पर भारत के महापुरुषों का अपमान करना है. सम्राट अशोक देश के महान शासक थे और उनका अपमान समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading