खबरJamshedpur : राजकीय सम्मान के साथ प्रोफेसर दिगंबर हांसदा को दी गयी...
spot_img

Jamshedpur : राजकीय सम्मान के साथ प्रोफेसर दिगंबर हांसदा को दी गयी अंतिम विदाई, बिष्टुपुर पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह के सारजोम टोला निवासी पद्मश्री प्रोफेसर दिगंबर हांसदा (81) का अंतिम संस्कार शुक्रवार को राजकीय सम्मान के बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया. उनके ज्येष्ठ पुत्र पूरन हांसदा ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इससे पूर्व करऩडीह स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा सुबह करीब 10 बजे निकली. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

इस मौके पर झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के रूप में झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने स्व हांसदा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार व वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा विधायक समीर मंहती के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

इस दौरान जिला पुलिस की टुकड़ी बंदूक से स्व हांसदा को सलामी दी. स्व हांसदा के अंतिम दर्शन के लिए शहर के अनेक लोग पार्वती घाट पहुंचे. डॉ दिगंबर हांसदा की पहचान झारखंड के एक शिक्षाविद् के अलावा समाजसेवी के रूप में भी थी. वे टाटा स्टील की अर्बन व रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के अलावा लंबे समय तक भारत सेवाश्रम संघ, सोनारी से भी जुड़े रहे थे. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

ज्ञात हो कि स्व दिगंबर हांसदा का गुरुवार को उनके करनडीह स्थित आवास पर निधन हो गया था. वह लगभग 82 वर्ष के थे. वह करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य होने के साथ ही कॉलेज के संस्थापक सदस्य भी थे. वर्ष 2018 में भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था. करनडीह स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा से पूर्व वहां भी सैकड़ों लोगों ने वहां उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

उनकी अंतिम यात्रा में उक्त लोगों के अलावा विधायक संजीव सरदार, प्रीतम हेंब्रम, बहादुर किस्कू, मंटू गोप, मधु सोरेन, अनिल मुंडा, सनत मंडल, पोलतू. मंडल, पूर्व विधायक सनातम माझी, सूर्य सिंह बेसरा, बाबू माझी, भाजपा से रमेश हांसदा, राजकुमार सिंह, राणा दे भीम मुंडा, जितेंद्र राय, रमेश बास्के, गणेश सोलंकी, संजय मुंडा, एआईएसएफए के सुरेंद्र टुडू, दशरथ हांसदा, भूआ बांसदा, सुरेंद्र टुडू अभिनेता, सोमाय मार्डी, गंगारानी थापा, सिख समाज से सरदार शैलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अजित गंभीर, दीपक गिल, अजैब सिंब, कांग्रेस से खगेन चंद्र महतो, अंतरराष्ट्रीय संताल काउंसिल से नरेश मुर्मू, कुशल हांसदा, महेश मुर्मू, जयपाल मुर्मू, बसंती मुर्मू, हिरामानी मुर्मू, करुणा मुर्मू गोपाल हांसदा, बिरोध हांसदा, श्याम मुर्मू, उमेश सोरेन, खुदीराम मुर्मू, चंद्र टुडू, सुमित्रा सोरेन, अखिल भारतीय संथाली लेखक संघ के गणेश ठाकुर हांसदा, अन्य प्रमुख लोगों में मदन मोहन , जासाई मार्डी, इंद्र मुर्मू, रविंद्र मुर्मू, डॉ दिवाकर हांसदा, डॉ जी सी माझी समेत अन्य लोगों ने प्रो दिगंबर हांसदा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading