खबरjamshedpur-lock-down-action-जमशेदपुर में निकली लॉकाडाउन तोड़ने वालो को पकड़ने के लिए बस, 287...
spot_img

jamshedpur-lock-down-action-जमशेदपुर में निकली लॉकाडाउन तोड़ने वालो को पकड़ने के लिए बस, 287 लोग पकड़े गये, जाने कौन थाना में कितने लोग पकड़ाये-video

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में काफी सख्ती बरती गयी है. लॉकडाउन का पालन करने के बजाय लोग पिकनिक की मस्ती करने के लिए भी घरों से निकल जा रहे है जबकि खुद पुलिस काफी मजबूरी में इस काम को कर रही है. यह जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए ही किया जा रहा है ताकि वे लोग घरों में रहे और इस तरह की बीमारी फैल नहीं पाये. इस कड़ी में जब लोग नहीं समझे तो जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने अभियान चलाया और बेवजह घुमने वालों को पकड़ा. इसके लिए हर थाना क्षेत्र में एक बस के साथ पुलिसकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की टीम बनायी गयी, जो बेवजह घुम रहे थे, उसको जिस हालत में है, उसी हालत में पकड़ लिया गया. इस दौरान जमशेदपुर में 287 लोगों को पकड़ा गया.

सबको बसों में भरकर थाना में लाया गया. थाना में लाकर सभी की क्लास लगायी गयी और फिर उनको देर शाम को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया. सबसे ज्यादा गोलमुरी थाना क्षेत्र में लोग पकड़े गये थे.
किस थाना में कितने लोग पकड़े गये :
थाना का नाम—————पकड़े गये लोगों की संख्या

साकची———————-28
आजादनगर—————-12
उलीडीह——————–40
कदमा———————-23
टेल्को———————32
मानगो——————–18
बर्मामाइंस—————-10
सीतारामडेरा————–12
बिरसानगर—————-42
गोविंदपुर—————–11
गोलमुरी——————-52
मऊभंडार—————–2
सुंदरनगर—————-5
कुल——————287

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading