Jamshedpur-Mango-BJP : मजदूर दिवस पर भाजपा मानगो मंडल ने मजदूरों को किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को भाजपा मानगो मंडल द्वारा सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर मजदूरों के चहरे खिल उठे. मानगो नगर निगम में कार्यरत मजदूरों को इस दौरान गुलाब का फूल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इन्होंने तमाम मजदूरों को मिठाई खिला कर मजदूर दिवस की बधाई दी. भाजपा नेता नीरज सिंह ने इस दौरान कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग का सम्मान करती है. मजूदर वर्ग हमारे देश की रीढ़ है और आज के इस खास दिन पर भाजपा इन्हें सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!