खबरjamshedpur mango blanket distribution : मानगो विकास समिति ने जरूरतमंद लोगों के...
spot_img

jamshedpur mango blanket distribution : मानगो विकास समिति ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे कंबल

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो विकास समिति के तत्वावधान में जेआर पब्लिक स्कूल परिसर में जरूरतमंद जनता के बीच दौ सौ कम्बल का वितरण किया गया. इस अवसर पर युवा समाज सेवी अविनाश सिंह राजा मुख्य व्यवस्थापक के रुप में उपस्थित हुए. समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह व महिला शाखा की अध्यक्षा किरण सिंह ने सभी जरूरतमंदों को चिह्नित कर कूपन उपलब्ध कराया तथा उपस्थित अतिथियों ने सबको ससम्मान कंबल ओढ़या. सभी कंबल पाकर संतुष्ट नज़र आए. विदित हो कि मानगो विकास समिति हमेशा नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य करती रही है. इस अवसर पर सर्व कमल कान्त झा, राय शशिभूषण शर्मा, धनंजय शुक्ल, मो मतीउल्लाह,अनिल कुमार साहु, विकास जायसवाल, श्याम बिहारी सिंह, सौरभ सिंह गोलू, हीरा प्रसाद सिन्हा, डॉ अनिल कुमार सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, अंकुश अग्रवाल, राम नरेश राय, चंदन सिंह, कुशाग्र सिंह, हर्षित सिंह, मंगल नामता, महेश, अंकुश नामता, विकास भूमिज, ऋत्विक नामता, लखन महावीर, प्रकाश भूमिज सहित अनेक सहयोगी उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading