खबरjamshedpur-mango-issue-मानगो के सुभाष कॉलोनी में नारकीय जीवन जीने को विवश, नगर निगम...
spot_img

jamshedpur-mango-issue-मानगो के सुभाष कॉलोनी में नारकीय जीवन जीने को विवश, नगर निगम मौन, विकास सिंह ने कहा-जलजमाव से निजात नहीं मिला तो जारी रहेगा अनशन

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के सुभाष कॉलोनी रोड नम्बर 1 में नाले के गंदा पानी के जलजमाव के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. स्थिति यह है कि बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहें हैं, स्थानीय लोग चाह कर भी अपने घर पर तिरंगा झंडा नही लगा पाए है. घर में बुजुर्ग ऑक्सीजन में है परिवार चिंतित है कि प्राण अस्पताल में नहीं घर में छूट जाएंगे. स्थानीय लोग अपने घर को औने पौने दाम में बेचने की व्यवस्था कर रहे है. स्थानीय लोगों ने सभी दरवाजे खटखटाने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया. स्थानीय लोगों ने कहा आगे नगर निगम के द्वारा नाली का निर्माण नहीं हो पाने और समय समय पर नाली की सफाई नहीं हो पाने के कारण हल्की बारिश होने में सड़क की स्थिति नरकीय हो गयी है. विगत पांच दिनों से लोग अपने घरों में कैद है. आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया है. इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम में कई बार किया लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उपायुक्त को सारे मामले की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

विकास सिंह ने कहा कि नगर निगम का जो मूल कार्य है उस कार्य से भटक कर अन्य कार्यों में मशगूल रहते हैं. जिसका दुष्परिणाम है कि आज लोगों को अपना आशियाना बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. विकास सिंह ने कहा स्थानीय लोगों को गंदे पानी के जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली या नगर निगम के द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द इसी स्थल में अन जल त्याग कर आमरण अनशन में बैठकर विरोध किया जाएगा. विरोध कार्य में मुख्य रूप से विकास सिंह, वीरेंद्र कुमार दुबे, संध्या देवी, बिंदेश्वरी सिंह, ममता देवी, कांति देवी, सुजय हलदर, ममता हलदर, अरुण सिंह ,रश्मि प्रिया, ललन सिंह, धनेश्वरी सिंह, आभा देवी ,श्रीधर हलदर, दुर्गा दत्ता, राम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading