खबरJamshedpur-Mango-Public-Issue : मानगो के झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती में नाली नहीं बनने...
spot_img

Jamshedpur-Mango-Public-Issue : मानगो के झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती में नाली नहीं बनने से सड़क पर भरा रहता है गंदा पानी, कई बार स्वास्थ्य मंत्री से की गई शिकायत-Video, कोई सुनवाई नहीं

राशिफल

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर मैं झारखंड कॉलोनी डिमना बस्ती में नाली नहीं बनने से सड़क पर पानी भरा रहता है। सड़क पर गंदा पानी भरे रहने से इलाके में बीमारी फैल रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता से मामले की शिकायत की उनके प्रतिनिधियों से शिकायत की। मंत्री बन्ना गुप्ता भी आए थे। इलाके का जायजा लिया था और कहा था कि जल्दी नाली निर्माण हो जाएगा। लेकिन कई महीने गुजर जाने के बाद अभी तक नाली निर्माण नहीं हुआ है। बगल में कब्रिस्तान है। लोग कब्रिस्तान जाते हैं तो अपवित्र हो जाते हैं। उनको भी दिक्कत होती है। लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। कई बार इलाके के लोग मानगो नगर निगम भी गए। मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी से भी बात की। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

लोगों का कहना है कि जब विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय थे। तो उनसे कई बार मिलकर आवेदन देकर मांग की गई कि इस इलाके में नाली बनाई जाए। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि इंजीनियर जाएगा और हालात का जायजा लेकर नाली का निर्माण शुरू कराया जाएगा। लोग इंतजार करते रहे। इस बीच उनका तबादला भी हो गया। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव आए। सुरेश यादव और इंजीनियरों से कई बार मिलकर लोगों ने नाली निर्माण के लिए कहा। लेकिन अभी तक इलाके में नाली निर्माण नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी भरे होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। लोगों की मांग है कि नाली निर्माण कराया जाए। इलाके के मोहम्मद रहमत कहते हैं कि लोग उनकी नहीं सुन रहे हैं। साल भर से हम सब चक्कर लगा रहे हैं। अब मानगो नगर निगम का चुनाव हो रहा है। तो लोग वोट मांगने आने लगे हैं। लेकिन नाली निर्माण की बात कोई नहीं कह रहा है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading