Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से बसंत पंचमी के उपलक्ष में मंगलवार को साकची शिव मंदिर के पास जरूरतमंद लोगों के बीच में खिचड़ी वितरण किया गया। यह भोग प्रसाद लगभग 600-700 श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों अपना भरपूर सहयोग देकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव उषा चौधरी, पारुल चेतानी, बबीता रंगरसिया, पिंकी खेड़िया एवं कविता अग्रवाल उपस्थित थीं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement