जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अन्तर्गत रामजनम नगर के पास शुक्रवार तड़के स्थानीय निवासी 25 वर्षीय संतोषी सरदार अपने 4 वर्षीय बेटी मनीषा सरदार और 1 वर्षीय बेटा मनीष सरदार के साथ खरकई नदी में कूद गई. इधर परिजनों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया पर वह नहीं मिली. परिजनों ने इसकी जानकारी कदमा पुलिस को दी. कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में शव खोजने का प्रयास किया पर वह नहीं मिली. संतोषी के पति गोवर्धन सरदार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति बीते एक हफ्ते से ठीक नही थी. पत्नी कभी भी घर से निकल जाती थी. आज सुबह 4 बजे वह घर से दोनो बच्चों को लेकर निकल गई. उसकी बूआ सास भी उनके पीछे निकली पर संतोषी ने नदी के पास जाकर दोनो बच्चों के साथ छलांग लगा दी. नदी को धार तेज होने के कारण वह बहाव में बह गई. फिलहाल पुलिस तीनो के शव को ढूंढने का प्रयास कर रही है.