
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय न्यू केबुल टाउन में केबल कंपनी के आंदोलनकर्ता भगवती प्रसाद से मुलाकात की। उनसे मिलकर उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों की समस्याओं को जाना, साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखने की बात कही। कंपनी के सभी कर्मचारियों ने विधायक के समक्ष यह कहा कि हमें टाटा कंपनी पर केबुल कंपनी संबंधित किसी भी कार्य पर विश्वास नहीं है। अतः कर्मचारियों की इस बात पर विधायक सरयू राय ने कहा कि आपके इस पक्ष को भी कल हम सरकार के सामने रखेंगे। विधायक ने बताया कि कल 16 जून 2021 को रांची झारखंड सरकार के चीफ सेक्रेटरी के साथ उनकी बैठक है। इस बैठक में केबुल कंपनी की समस्याओं के साथ कर्मचारियों का पक्ष भी रखेंगे। इस पर कर्मचारियों ने भी कोटि-कोटि धन्यवाद किया। कल की बैठक जो कि झारखंड सरकार के चीफ सेक्रेटरी के के साथ है, उसमें केबुल कंपनी के अधिकारीगण और टाटा कंपनी के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।