जमशेदपुरः जमशेदपुर के अभिनेता/अभिनेत्री बालीवुड और भोजपुरी फिल्म में अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। जमशेदपुर की छोटागोविंदपुर निवासी “विनीता राय” काफी सारी भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। अभी उनकी फिल्म ” लिट्टी चोखा” रीलीज होने वाली है। वर्तमान में वो पावर स्टार संजीव मिश्रा, लोकप्रिय अभिनेत्री मणी भट्टाचार्जी, आयुषी तिवारी, रिद्धि भट्ट आदि अभिनीत फिल्म “प्रोडक्शन नं 1” में अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। विनीता ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के खुबसूरत लोकेशंस में शूटिंग जोरों से चल रही है। यह एक बहुत ही खूबसूरत पारिवारिक फिल्म है और लोगों को बहुत पसंद आएगी। जमशेदपुर को प्यार करने वाली विनीता ने कहा कि जमशेदपुर और झारखंड में फिल्म शूटिंग और निर्माण की अपार संभावनाएं हैं।
[metaslider id=15963 cssclass=””]