जमशेदपुर : रामगढ़िया सभा के महासचिव सरदार केपी सिंह बंसल की माता जसबीर कौर बंसल का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 90 वर्ष की थीं। उनके पार्थिव शरीर को टाटा मेन अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके छोटे बेटे बलवंत सिंह बंसल विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं। कल शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे आदित्यपुर स्थित आदित्य गार्डन फेज दो स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा आरंभ होगी और सुबह 10:30 बजे पार्वती घाट, बिष्टुपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामगढ़िया सभा के प्रधान अमरदीप सिंह के अनुसार बंसल घराना को रामगढ़िया बिरादरी में बहुत आदर के साथ पूरे देश में देखा जाता है। यह स्वतंत्रता सेनानी परिवार भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह परिवार से संबंधित है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ इनके काफी अच्छे तालुकात रहे हैं। श्री बंसल की माता जसवीर कौर के निधन पर खालसा क्लब के ट्रस्टी संता सिंह, अवतार सिंह कुंद्रा, पूर्व प्रधान हरजीत सिंह बिट्टू, रामगढ़िया सभा के जसवीर सिंह संधु, तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान महेंद्र सिंह, सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू व अन्य ने शोक जताया है।
Jamshedpur : रामगढ़िया सभा के महासचिव सरदार केपी सिंह बंसल को मातृशोक, अंतिम संस्कार कल
[metaslider id=15963 cssclass=””]