खबरJamshedpur : अपनी बच्चियों को कानून के प्रति जागरूक व खुलकर बात...
spot_img

Jamshedpur : अपनी बच्चियों को कानून के प्रति जागरूक व खुलकर बात करें माताएं : राजीव रंजन सिंह

राशिफल

जमशेदपुर : सुभाष युवा मंच के द्वारा शनिवार को ‘महिला सुरक्षा चुनौती एवं समाधान’ विषयक व्याख्यानमाला का आयोजन एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में संस्था के संस्थापक पारस नाथ मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह, विशिष्ट अतिथि सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सम्मानित अतिथि मैनेजमेंट गुरु चंद्रेश्वर खान, अधिवक्ता संगीता झा, सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार तथा संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि और मुख्यवक्ता राजीव रंजन सिंह ने सुभाष युवा मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों में महिला सुरक्षा के प्रति कानूनी जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपनी बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जरूर बताएं। बेटियों को सेल्फ डिफेंस की कक्षा करवाएं। जहां-जहां जमावड़ा लगता हो, पुलिस को सूचित जरूर करें। ज्यादातर यौन शोषण परिवार और परिचितों द्वारा होता है, इसलिए अपने बच्चों को जागरूक जरूर करें।

सिटी एसपी ने आम जनता से अपने परिवार की महिलाओं और बच्चियों से खुल कर बात करने की बात कही। साथ ही कानून और पुलिस की मदद लेने के लिए उन्हें प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया में प्रयोग करने से बचना चाहिए, ताकि भविष्य में उनका दुरुपयोग न हो सके। अधिवक्ता संगीता झा ने महिला से सम्बंधित कानूनी जानकारी साझा की और महिलाओं को आगे आने की सलाह दी। चंदेश्वर खान ने कहा कि माता निर्माता होती है और उनके अस्तित्व पर संकट समरसता में कमी लाएगी। नारी के प्रति सरकात्मक मनोवृत्ति रखने की आवश्यकता है। इससे पूर्व आरंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि महिला अपने परिवार, समाज और कार्य स्थल में भयमुक्त हो और कानून के प्रति जागरूकता के अभियान की कड़ी में ये हमारा प्रयास है. भविष्य में संस्था द्वारा महिला सुरक्षा पर विश्विद्यालयों और प्रसाशन के साथ मिल कर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पूनम महानंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डीएसपी अरविंद कुमार ने किया। संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने राजीव रंजन सिंह एवं सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया। पारस नाथ मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों से तीन दिन में व्याख्यान माला की रिपोर्ट सौंपने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को डीआईजी राजीव रंजन सिंह के हाथों से सम्मानित करने की बात कही।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading