खबरJamshedpur-mp-vidyut-varan-mahato : जमशेदपुर के सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र में 8 हजार...
spot_img

Jamshedpur-mp-vidyut-varan-mahato : जमशेदपुर के सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र में 8 हजार जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, कहा-जरूरतमंदों का सहयोग करना ही है लक्ष्य

राशिफल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सुदूरवर्ती क्षेत्र बरडीकानपुर-कालापाथर पंचायत के पहाड़ की तलहटी पर बसा भालुकनाला गांव पहुंचकर सांसद विद्युत वरण महतो ने पंचायत के विभिन्न गांव के 515 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल उपलब्ध कराया। मौके को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि उनका प्रयास है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराकर पड़ रही कड़ाके की ठंड से निजात दिलाना है। महतो ने कहा कि वे आपके पूत्र समान है आपकी जो भी समस्या हो बताये जल्द समाधान होगा। अब तक महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र के कई प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया है। कहा कि आगे भी वे सुदूरवर्ती क्षेत्र में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे। अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सुशील शर्मा,जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि पारथो महतो, उत्तम महतो, पारथो सारथी महतो, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, प्रमोद गोप, बैद्यनाथ मुंडा, लंबू सरदार, अनिल महतो, संजय दास, जामिनी महतो, तापस महतो, ननी महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading