जमशेदपुर: शहर में प्रतिमा का विसर्जन शुरु हो गया है। साकची समेत सभी घाटों पर विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कई घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े 35 – 36 घाटों में 550 के करीब प्रतिमा का विसर्जन होगा। बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स घाटों पर तैनात की गई है। घाटों पर राफ्ट की भी व्यवस्था है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर बचाव कार्य शुरू किया जा सके। सड़कों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर में सड़कों पर बैरिकेडिंग भी है। (नीचे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो)
शहर के सारे प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतरकर ड्यूटी पर तैनात हैं। इस शहर को 7 जोन में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। (नीचे भी पढ़े)
सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने पूजा पंडालों से प्रतिमा विसर्जन सुनिश्चित करा रहे हैं। साकची के स्वर्णरेखा घाट पर पत्रकारों से बात करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि वह जनता को भी धन्यवाद देना चाहते हैं और इसी उम्मीद के साथ कि आज का जो विसर्जन का कार्यक्रम है वह भी बहुत बढ़िया से बीतेगा। एसएसपी ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के ऑफिस बेयरर्स और एक-एक उनके सदस्यों को धन्यवाद दिया। पूरे शहर को 7 जोन में बांटा गया है। सभी पदाधिकारियों का अब तक काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां पदाधिकारी सुबह से आकर 9:00 बजे से ही मुआयना कर रहे हैं। प्रशासन को काफी अच्छा सहयोग मिला है।