खबरjamshedpur naman- युवाओं से मां भारती को बहुत सारी उम्मीदें-काले, नमन ने...
spot_img

jamshedpur naman- युवाओं से मां भारती को बहुत सारी उम्मीदें-काले, नमन ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर: शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन ने कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया. सभी खिलाड़ियों ने खड़गपुर युवा कराटे अकेडमी एवं वेस्ट बंगाल कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वीं राष्ट्रीय जापान केनयू रयू ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कोच सेंसई सरजू राम के नेतृत्व में 68 पदकों पर कब्जा जमाया.मौके पर नमन संस्थापक सह झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने खिलाड़ियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में कराटे प्रतियोगिता के आयोजन तथा टीम को अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. खिलाड़ियों ने समय-समय पर अपना खेल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन कर विभिन्न पदक भी अर्जित किए हैं. इन खिलाड़ियों को कोच सरजू राम द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन लगातार मिलता रहा है, जिसके चलते कई खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर उम्दा प्रर्दशन किया हैं, आगे भी आप सभी को आवश्यक सुविधा मुहैय्या कराने के लिए हम प्रतिबद्ध रहेंगे. साथ ही श्री काले ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से कराटे के खिलाड़ियों ने देश के विभिन्न हिस्सों के आयोजन में भाग ले बेहतर प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है. सभी खिलाड़ी लागतार अभ्यास करतें रहे तो निश्चित ही राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, समाजसेवी संजय सिंह ने पुरस्कृत खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया.इस प्रतियोगिता में हीबा फिदरोस (सर्वण, कांस्य), एम आकांशा (कांस्य, कांस्य),कनक जायसवाल (रजत, कांस्य), धानी सचदेवा (कांस्य, कांस्य), श्रीनिका मित्रा (रजत, कांस्य, रजत), मानिका सिंह (रजत, सर्वण, रजत, कांस्य), संजुक्ता मुखी (कांस्य, सर्वण, रजत, कांस्य), सबा नाज (रजत, कांस्य, कांस्य), अंशिका कुमारी(रजत, कांस्य), पलक कुमारी(कांस्य, कांस्य), चांदनी कुमारी(कांस्य, सर्वण), सगुन जयसवाल(कांस्य, सर्वण), निशांत शर्मा(कांस्य, कांस्य), रिशित पांडेय(कांस्य, सर्वण), सिद्धार्थ राज(रजत, कांस्य), आकाश कुमार(कांस्य, सर्वण), आर्यन कुमार नायक(सर्वण, सर्वण), अनिदूं महतो(रजत, रजत), आस्तिक मंडल(रजत, सर्वण), विनय हाजरा(कांस्य, कांस्य), राजवीर राणा (सर्वण, सर्वण), श्रेयांस राणा (सर्वण, रजत), संस्कार भारद्वाज(रजत, कांस्य), ओम पांडेय(कांस्य, कांस्य), प्रयाग मंहता (रजत, रजत), अर्जुन गगराई (कांस्य, कांस्य), तेजस्य मिश्रा (रजत, सर्वण), रुद्रांश कुमार सामल (रजत, कांस्य), विकास सिंह (रजत, कांस्य), रोहित कुमार मालकर (रजत, कांस्य), प्रितम कुमार (रजत, कांस्य), जय मुखी(रजत, कांस्य, रजत),एम प्रशांत (कांस्य, कांस्य, रजत), मनोरंजन पुष्टि (सर्वण, रजत, रजक) सभी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पदक प्राप्त किए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading