खबरJamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन और सृष्टि महिला...
spot_img

Jamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन और सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति ने की सिदगोड़ा थाना प्रभारी के कार्यों की सराहना, किया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन और सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रानी गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को सिदगोड़ा थाना में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर से मिल कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान समिति से जुड़ी कई महिलाएं उपस्थित थीं। समिति की रानी गुप्ता ने बताया महिलाओं की समस्या पर सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर द्वारा किए गए उचित कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं दीं गई। (नीचे भी पढ़ें)

रानी गुप्ता ने ने मनोज ठाकुर के कार्यों का सराहना करते हुए कहा थाना प्रभारी महिलाओं के मामले को अपने स्तर से ही सुलझा लेते हैं। महिलाओं को इसके लिए न्यायालय या साकची महिला थाना तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की महिलाओं की परेशानी भी कम हो गई है। खासकर पति-पत्नी के मामले में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के प्रयास से कई महिलाएं आज शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। इसके लिए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन और सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की टीम ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर को गुलदस्ता भेंट कर तथा पट्टा देकर बधाई देते हुए सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में महावीर सिंह, सरिता कुमारी, अनिता प्रसाद, नीतू दुबे, सरोज गुप्ता, राधा देवी, जूही प्रसाद, सृष्टि महिला विकास सयोग समिति बिहार झारखंड की अध्यक्ष रानी गुप्ता एवं सीडीसी के प्रदेश महासचिव व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की जिला अध्यक्ष उपस्थित थीं.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading