खबरJamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने लगाया रक्तदान...
spot_img

Jamshedpur : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

राशिफल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के तरफ से रविवार को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।  राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन की राज्य महासचिव महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ रानी गुप्ता एवं एडीएम नंदकिशोर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रानी गुप्ता ने बताया कि जबसे कोरोना महामारी का दौर आया है तब से हमारे संगठन जैसे सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के तरफ से 2020 में भी ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम किया गया था। रेड क्रॉस में इसी प्रकार 2021 में भी मैंने ब्लड डोनेशन कैंप लगाना चालू किया गया। वहीं जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क मास्क बांटा गया। प्रशासन को मास्क डोनेट किया गया। यहां तक कि राशन वितरण से लेकर सैनिटाइजर का छिड़काव और सैनिटाइजर वितरण भी किया गया है।  यहां तक कि मैंने हॉस्पिटलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात भी उठाई क्योंकि बहुत से हॉस्पिटल में धांधली  हो रही है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी  रवि जायसवाल  राज्य संयोजक झारखंड के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं, जिसमें रानी गुप्ता ने जुआ अड्डा, शराब दुकान यहां तक कि गुटखा का कारोबार भी बंद करवाया। शिविर के आयोजन में संगठन के पीयूष अग्रवाल ,अमित श्रीवास्तव, इंदु भूषण सिंह ,रवि भूषण सिंह, परमजीत कौर कमलजीत कौर ,जसवीर कौर सुधा मिश्रा ,पूजा कुमारी ,अमित उपाध्याय ,रविंद्र मोरिया, महावीर सिंह, लीना दत्ता ,सुधीर कुमार , सिंह, मीरा झा,अस्थाना कुमार, गुरमीत सिंह, अन्य लोग उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading