खबरJamshedpur : नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन एंड प्रिवेंटिव बिग्रेड की बैठक...
spot_img

Jamshedpur : नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन एंड प्रिवेंटिव बिग्रेड की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री के आगमन और क्राइम व भ्रष्टाचार से निपटने पर चर्चा

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भाट्टा गुरद्वारा के प्रांगण में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन एंड प्रिवेंटिव बिग्रेड की प्रदेश स्तरीय बैठक की हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा और राष्ट्रीय महामंत्री अफजल सिंघा के झारखंड आगमन को लेकर था. इसकी अध्यक्षता बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अध्यक्ष रजिया बेगम ने की. इसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी और महासचिव संगीता तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा और संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. साथ ही चर्चा की गयी कि किस तरह आम आदमी की मदद तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं और क्राइम व भ्रष्टाचार से किस तरह निपटा जाए. इन सब बातों की चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष की जाएगी. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा तिवारी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी, बिष्टुपुर थाना क्राइम इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, महामंत्री संगीता तिवारी, शंकर पांडे, शशि आचार्य, रजिया बेगम, नवीन, सरायकेला जिलाध्यक्ष सुजाता सिंह, संध्या, अंजू सिंह, विजय सिंह, शैल कुमारी, सुनीता सिंह, हरविंदर सिंह, मुस्ताक अहमद, संतोष सिंह, रामाधार सिंह, मोहम्मद तस्लीम और बहुत से स्थानीय लोग मौजूद थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading