खबरJamshedpur : कोराना मरीजों का मददगार बना ओम कांवरिया सेवा संघ, प्रदान...
spot_img

Jamshedpur : कोराना मरीजों का मददगार बना ओम कांवरिया सेवा संघ, प्रदान किया ऑक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस

राशिफल

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था ओम कांवरिया सेवा संघ कोरोना संक्रमित व अन्य मरीजों के लिए वरदान साबित हुआ है। शुक्रवार को संघ की ओर से शहरवासियों को आक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस प्रदान किया गया। जिससे गरीबों व जरुरतमंदों को अब मदद मिल पाएगा। कल तक पैसे के अभाव में मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में परेशानी होती थी। एंबुलेंस मिलते थे तो पैसे ज्यादा लगता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह के मुताबिक गरीब व जरुरतमंदों की मदद ही सही मायने मेंं इंसानियत है। असहाय व गरीबों को मदद करने से बड़ा कोई काम नहीं हो सकता। जिन्हें भी एंबुलेंस की आवश्यकता होगी वे इस नंबर 7070193150 व 7209624722 पर संपर्क कर सकते हैं। यह एंबुलेंस टाटा मोटर्स अस्पताल गेट व टेल्को प्लाजा के निकट पीकेएस के पास मौजूद रहेगा।
अब शहरवासियों को एंबुलेंस के लिए परेशानी नहीं होगी। लोगों की जान एंबुलेंस के अभाव में नहीं होगा। इसी सोच व जनभावना का ख्याल करते हुए शनिवार से शहर में आक्सीजन युक्त दो बेड का एंबुलेंस चलेगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को टाटा मोटर्स अस्पताल गेट के निकट अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज प्रमुख संजय कुमार व चीफ मेडिसीन एसएल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर कंपनी के प्रशासनिक प्रमुख वीएन सिंह नगर प्रशासन हेड रजत सिंह अस्पताल प्रशासनिक हेड पार्थो मुखोपाध्याय आदि ने भी नारियल फोड़ कर एंबुलेंस को रवाना किया। इस मौके पर ओम कावरियां सेवा संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, महासचिव मनोज लकड़ा, धनंजय सिंह, आरपी सिंह, हैप्पी सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यप्रकश सिंह, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading