
जमशेदपुर : जब पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से जूझ रही है, तब डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तमाम खतरों को नजरअंदाज कर डॉक्टरों ने अपनी कड़ी मेहनत से सबका दिल जीत लिया है। इनके कार्यों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा प्राप्त है। अब जो लोग समाज और देश की सेवा में अपनी जान की चिंता किए बगैर दिन रात लगे रहते हैं, उनके लिए साल का एक दिन तो समर्पित होना ही चाहिए। 1 जुलाई को देश भर मे डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सोनारी जमशेदपुर स्थित अस्पताल में डॉ कर्नल एके होता, डेंटलिस्ट डॉ अनुश्री एवं सिविल समाज से जुड़े समाज सेवी डॉ संजय गिरि एवं डॉ दीपा पटनायक गिरि, डॉक्टर संतोष गुप्ता, जो ब्रह्मानंद अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, को ऑक्सीजन प्लांट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश के पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, डॉ कमल शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव व अमित कुमार उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सोनारी मंडल : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सोनारी के प्रसिद्ध डॉ एसके मिश्रा, डॉ दुलाल कर्मकार एवं डॉक्टर एसी मंडल को भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल ने तुलसी का पौधा एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से सोनारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूरण वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिलावन वर्मा, उपाध्यक्ष सुकुमार गोराई, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, मनीष साहू, मृत्युंजय महतो, विजय सिंह, विशाल तिवारी, ललित नारायण साहू एवं आदित्य वर्मा उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति : ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन एवं संस्था के वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर एके लाल को उनके कार्यालय में पुष्पगुच्छ, शॉल एवं मिथिला के पाग पहनाकर सम्मानित किया। शॉल संस्था के उपाध्यक्ष सरोज कांत झा, पुष्पगुच्छ महासचिव शंकर कुमार पाठक एवं पाग संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक झा पंकज ने पहनाया। इस अवसर पर संस्था के गोपाल जी चौधरी, बैजू मिश्रा, मिथिलेश कुमार झा, शिव कुमार झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय व्यापार मंडल : विश्व डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साह ने टीएमएच के डॉ मनोज कुमार साहू एवं डॉ अनुपमा को शॉल ओढ़ा कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय व्यापार मंडल के झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री मनोज शर्मा, जिला प्रभारी रितेश अग्रवाल, जिला महामंत्री विवेक चौधरी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।