जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के कई चिकित्सकों को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर व तुलसी पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से MGM अस्पताल के अधीक्षक डॉ संजय कुमार, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अरविंद लाल, जनरल फिजिशियन डॉ बलराम झा, अपेस्क्स हॉस्पिटल के ऑर्थो स्पेसलिस्ट डॉ सौरभ चौधरी, मानगो के जेनरल फिजिशियन डॉ सुमित कुमार, लाइफ लाइन अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ उमेश खां और सोनारी के प्रसिद्ध डाँ एसके मिश्रा शामिल हैं। हिन्दू उत्सव समिति ने सभी चिकित्सको को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। समिति की ओर से कहा गया कि खासकर कोरोना काल मे जिस प्रकार सभी चिकित्सक अपने प्राण की परवाह किये बिना जन सेवा में लगे रहे, निश्चित रूप से ईश्वर के बाद चिकित्सक ही प्राणदाता रूप में आमजनमानस की रक्षा कर रहे हैं। चिकित्सकों के जनहित कार्यों को भुलाया नही जा सकता। जिस तरह बॉर्डर पर सेना दुश्मनो से हमारी रक्षा करती है, ठीक उसी तरह चिकित्सक देश के अंदर बीमारी जैसे दुश्मन से हमारी रक्षा करते है, इस लिए हिंदू उत्सव समिति का यह मानना है की चिकित्सक हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। इसलिये केवल एक दिन नहीं बल्कि साल के 365 दिन उनके प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं आदर का भाव होना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश, सुखदेव सिंह, सोनू ठाकुर, अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रभात शंकर तिवारी, सतनाम सिंह, राहुल सिंह, अमर नाथ सिंह, सुशांत मिश्रा उपस्थित थे।
Jamshedpur : डॉक्टर्स डे पर हिन्दू उत्सव समिति ने किया शहर के डॉक्टर्स को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित
[metaslider id=15963 cssclass=””]