जमशेदपुर : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया । सरयू राय एवं भाजमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया । श्री राय ने आजादी के पावन दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सन 1947 में 15 अगस्त को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था जिसके लिए हमारे देश के क्रांतिकारियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी थी उस समय हमारे देश को आजादी तो मिली लेकिन वह आजादी मुकम्मल साबित ना हो पाई। देश का विभाजन हुआ,अखंड भारत को खंड खंड कर दिया गया। देश का बंटवारा हुआ और भारत मां के दोनों हाथ किनारे से काट दिए गए अंग्रेजों ने बांटो और फूट डालो की जो नीति अपनायी था वह नीति धार्मिक उन्माद में बदल गई । भारत के प्रधानमंत्री ने घोषणा किया कि 14 अगस्त के दिन जिसे हम अखंड भारत के रूप में मनाएंगे। उस दिन हम याद करेंगे की जब भारत खंड खंड हुआ तो क्या त्रासदी थी क्या भयावह स्थिति उतपन्न हुई थी और भावी पीढ़ी को कभी इसको भूलना नहीं चाहिए तभी हम स्मरण रहेगा कि जो देश में बांटने वाली प्रवृतियां हैं टुकड़े टुकड़े का नारा देने वाले लोग हैं उन्होंने देश में कैसी विबंश दृश्य उत्पन्न किया था। कुछ लोगों के सत्ता के मोह के कारण भारत की सांस्कृतिक अखंडता खंडित हो गई थी। देश की आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने संविधान का खाका तैयार किया। संविधान को लचीला बनाया गया जिससे समय के साथ उस में परिवर्तन किया जा सके, हमें या मानना चाहिए की सन 15 अगस्त 1947 में भारत को जो भी मिला उसे और आगे बढ़ाना है और देश को परम वैभवशाली और गौरवशाली बनाना है। हम याद करेंगे और चर्चा करते रहेंगे कि भारत विश्व गुरु था । देश को आजादी दिलाने वालों ने नए भारत की कल्पना की थी । भारत निर्माण का जो खाका उन्होंने खींचा था उसमें तीन ही बातें महत्वपूर्ण थी स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व। यह तीनों बिंदु अगर देश में स्थापित हो जाए तो हम सभी आजाद है, स्वतंत्र हैं सोचने के लिए, बोलने के लिए, कहने के लिए, काम करने के लिए, पूजा पद्धति अपनाने के लिए । (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की। मंच संचालन पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन बारीडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, संजीव आचार्या, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, विधायक प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह, मिष्टु सोना, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा,मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, जोगिंद्र सिंह जोगी, अभय सिंह, युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,अशोक सिंह,सीम दास कमल किशोर, असीम पाठक, प्रमोद मल्लु, प्रेम सक्सेना, विजय राव, पुतुल सिंह, रंजिता राय, रचित जयसवाल,किरण सिंह, सीमा दास, लकी मुंडा, शारदा शर्मा, मिठू सरकार, आरती मुखी, काकोली मुखर्जी, अंजना सिंह, सुनिता सिंह, सरस्वती, पिंकी विश्वास, रेनू गुप्ता अंजली राव, पुतुल सिंह, जानकी गोप, नंदिता गागराई , सोनी देवी, चंदा सिंह, सीमा गोस्वामी, अमरेश सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे ।