खबरJamshedpur parashuram prakatotsava : बागबेड़ा में हुई भगवान परशुराम की 51 फीट...
spot_img

Jamshedpur parashuram prakatotsava : बागबेड़ा में हुई भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची तस्वीर की पूजा, समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने की शिरकत, भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

राशिफल

जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव के मौके पर बागबेड़ा सिद्धू कानू मैदान में भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची तस्वीर की पूजा अर्चना की गयी. पूजा के पश्चात भगवान परशुराम की महा आरती हुई जिसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

 इस अनुष्ठान में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी,  आनंद बिहारी दुबे, नट्टू झा, दशरथ उपाध्याय, अंबुज कुमार, राकेश तिवारी, रामा शंकर पांडे, प्रो केके शुक्ला, मेघानंद सरस्वती, ज्योति मिश्रा, अमरजीत मिश्रा, विद्यापति परिषद के सदस्य गण अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके बाद जमशेदपुर के उभरते कलाकारों के द्वारा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने देर रात तक आनन्द लिया.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के आयोजन में परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पांडे, रंजीत झा, सत्यम पांडे, राहुल झा, विपिन तिवारी, सुधीर मिश्रा, दीपक पांडे, सौरभ पाठक, गोलू आजाद, मुकेश झा, कार्तिक झा, लवकुश उपाध्याय,  सनी शर्मा, कृष्णकांत पांडे, संजय तिवारी, किशोर ओझा, लोकनाथ त्रिपाठी व चंदन पांडे का योगदान रहा.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!