जमशेदपुर : भाजपा परसुडीह मंडल की और से हूल दिवस उपलक्ष्य पर संथाल विद्रोह के नायक वीर स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ संथाल के वीर सपूत अपने मातृ भूमि के रक्षा के लिए एवं माटी छोड़ने का आंदोलन कर शहीद हुए थे। कार्यक्रम में प्रदेश किशान मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, उप प्रमुख शिव हांसदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मेघलाल टुडू, सुजीत अम्बष्ठ, देवेन्द्र सिंह, रमेश उपाध्याय, रविंदर सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, पूर्व मुखिया राधारानी टुडू, धीरज सिन्हा, विश्वजीत कुमार, राजेश अग्रवाल, नयन पोद्दार, धर्मेंद्र साव, राजा पात्रो उपस्थित थे।