खबरjamshedpur-pays-tribute-to-dr-kb-sinha-एकीकृत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा को दी गयी 134वीं जयंती...
spot_img

jamshedpur-pays-tribute-to-dr-kb-sinha-एकीकृत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा को दी गयी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, काले समेत कई दिग्गजों ने लिया हिस्सा

राशिफल

जमशेदपुर : बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा की 134 वीं जयंती पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएस रज्जी मौजूद थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे. इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस समरोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ एसके सिंह ने की. संस्थान के सचिव तथा बेनीपुरी साहित्य परिषद् के महासचिव राजदेव सिन्हा ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सिन्हा दृढ़ संकल्पित व्यक्ति थे. देश की आजादी के लिए उन्होंने गंगा नदी में बैठकर संकल्प लिया था. जेल में उन्हें पे रोल पर छोड़ने के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें कहा पर अपनी पत्नी की बीमारी में भी वे नहीं गये. इस अवसर पर आरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ अंगद तिवारी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए. इनके अतिरिक्त विद्यालय की शिक्षिका नीलम कुमारी एवं रिंकी मथारू ने भी योगदान की चर्चा की. इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं विशिष्ट व्यक्तित्व को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें प्रो अरविंद पांडेय, डॉ मनोज पाठक, प्रो अश्विनी कुमार सिंह, किशोर यादव, धर्मेन्द्र चौहान, जुगुन पांडेय तथा सूरज शाह शामिल थे. मौके पर मुख्य रुप से विद्यालय की प्राचार्या पूनम सिंह, उप प्राचार्या संगीता सिंह, बागबेड़ा विद्यालय की प्राचार्या कृष्ण पांडेय, घाघीडीह विद्यालय की प्राचार्या किरण मुंडा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading