जमशेदपुर : शहीद भगत सिंह को पूरा देश उनकी जयंती पर याद कर रहा है. जमशेदपुर में भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजित किया गया.
जमशेदपुर भाजपा ने दी शहीद को श्रद्धांजलि
जमशेदपुर भाजपा की ओर से वीर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते इंकलाब का नारा देने वाले और सबसे कम उम्र में फांसी के फंदे को चूमने वाले मां भारती के वीर सपूत शाहिद भगत सिंह की 113 वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर के जेम्को स्थित उनके पवित्र आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश यादव, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, चंदन उपाध्याय, जोगिंदर सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे, जिन्होंने माल्यार्पण कर उनको नमन किया.
भरत सिंह ने वीर सपूत भगत सिंह को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने साकची स्थित कार्यालय में देश के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई. इस दौरान भरत सिंह ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर फूलों का हार चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके सम्मान में कहा कि इस देश ने कई वीर सपूतों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस देश के स्वाभिमान के लिए अपने प्राण तक को निछावर कर दिया. उन्हीं में से एक थे अमर शहीद भगत सिंह, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए मात्र 23 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को गले लगा लिया ताकि इस देश के अन्य नौजवानों के मन में स्वतंत्रता की ज्वाला जलती रहे. ये देश उनके इस बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगा. इस अवसर पर भरत सिंह के साथ शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एसपी सिंह, पप्पू तिवारी, बाबू भाई, पप्पू शर्मा, राम कुमार शर्मा, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, विनोद सिंह जंघेल, गोपी सिंह, अमन शर्मा, मोंटी अग्रवाल, विक्की श्रीवास्तव, आनंद कुमार, डॉ.जिया भाई, राजा महतो, राजेश सिंह, विनीत श्रीवास्तव, मोहम्मद फिरोज आलम, गोविंद नामता, मोइन खान आदि लोग उपस्थित थे.
भारतीय जनता मोरचा ने दी श्रद्धांजलि
विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा मानगो मंडल एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जमशेदपुर मानगो गुरुनानक स्कूल में क्रांतिकारी नेता शहीद भगत सिंह की जंयती पर उनके प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जमशेदपुर जिला के सह संयोजक कुल्वन्दर सिंह पन्नू, मानगो मंडल संयोजक संतोष भगत, उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश साह, राजेश कुमार, जीतू पांडेय, प्रेम सक्सेना, प्रमोद सिंह “मल्लू”, बिजेंद्रर सिंह, एवं अन्य तमाम भाजमो कार्यकर्ताओं उपस्थित थे.
केसरी सेना ने शहीद ए आज़म भगत सिंह को किया नमन
वीर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर जुगसलाई शहीद भगत सिंह चौक पर स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर केसरी सेना द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजन पांडेय, मनीष तिवारी, विशाल सिंह, विकास सिंह, आकाश सिंह, संजीव मिश्रा, राज मिश्रा, राहुल सिंह, नीरज ओझा, प्रवीण प्रसाद उपस्थित थे. इस मौके पर केसरी सेना के अध्यक्ष प्रवीण प्रसाद ने बयान जारी कर कहा कि स्वातंत्र्य वीर भगत सिंह अभिजात देशभक्त थें. वे हमारे दिलों में ताउम्र रहेंगे. आज उनकी शहादत की बदौलत पूरा देश खुली हवा में सांस ले रहा है आज उनके वजह से ही हम लोग आजाद है.