खबरVIDEO BREAKING जमशेदपुर : 72 घंटे से सरकार नहीं पहुंचा पायी पानी,...
spot_img

VIDEO BREAKING जमशेदपुर : 72 घंटे से सरकार नहीं पहुंचा पायी पानी, मानगो के पीएचइडी विभाग पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों को बनाया बंधक, भाजपाइयों ने ही किया आंदोलन, भागकर कर्मचारियों ने बचायी जान, लिखित समझौता पर रिहा हुए कर्मचारी

राशिफल

मानगो के लोगों के साथ आंदोलन करते भाजपा नेता विकास सिंह और अन्य लोग.

जमशेदपुर : पिछले 72 घंटों से जमशेदपुर के मानगो के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप्प है. इधर पानी की मांग को लेकर आज स्थानीय लोगों का गुस्सा पीएचडी विभाग के खिलाफ फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग बाल्टी तसली लेकर मानगो स्थित पीएचडी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने जमकर बवाल काटा. इतना ही नहीं लोगों का आक्रोश इस कदर भड़का हुआ था, कि कार्यालय में बैठे कर्मचारियों के होश उड़ गए. आनन-फानन में सभी कर्मचारियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई.

इधर कार्यालय में कर्मचारियों को नहीं देख कर लोग और आक्रोशित हो गए, और कार्यालय के भीतर जमकर तोड़फोड़ की. उसके बाद कार्यालय के बाहर तालाबंदी कर दी और विरोध प्रदर्शन जारी रखा. वहीं प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा अब भी अगर नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की जाती है तो सैकड़ों लोगों के साथ मानगो पुल को जाम कर दिया जाएगा. वही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में जुटी रही.

बंधक बने कर्मचारी से पानी देने का लिखित समझौता करते स्थानीय लोग.

वैसे लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस के समझाने पर भी अपना आंदोलन वापस नहीं लेने पर अड़े रहे. हालांकि  कुछ लोगों ने  कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया  उसके बाद  त्रिपक्षीय वार्ता  के बीच नियमित जलापूर्ति  किए जाने को लेकर लिखित समझौता के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading