जमशेदपुर : जमशेदपुर में सर्दियों की शुरुआत होते ही पिकनिक का माहौल बन गया है। लोग पिकनिक के लिए निकलने लगे हैं। रविवार को जुबिली पार्क में पिकनिक पर आने वालों की भीड़ रही। लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने जुबली पार्क पहुंचे। कई लोग भोजन भी लेकर आए थे। यहीं परिवार के साथ भोजन किया। कई लोग डिमना लेक पहुंचे। डिमना लेक में लोगों ने पिकनिक मनाई। डिमना लेक में पिकनिक मनाने के लिए लोग डीजे लेकर पहुंचे थे। युवाओं के ग्रुप भी पिकनिक मनाने वहां पहुंचे थे। युवा डिमना लेक घूमने के बाद डीजे बजा कर मस्ती कर रहे थे और नृत्य कर रहे थे। जमशेदपुर में पिकनिक का दौर फरवरी तक चलेगा।