खबरJamshedpur-Plasma-Donation-Campaign : जोर पकड़ रहा जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी व ब्लड...
spot_img

Jamshedpur-Plasma-Donation-Campaign : जोर पकड़ रहा जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी व ब्लड बैंक का प्लाज्मा डोनेशन जागरूकता अभियान, तीन ने किया प्लाज्मा डोनेट, सीआरपीएफ के सात जवानों का चयन

राशिफल

Jamshedpur : कोविड-19 के मरीजों की जीवन रक्षा के लिए जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा चलाया जा रहा प्लाज्मा डोनेशन जागरूकता अभियान अब परवान चढ़ने लगा है। आज पूर्व में चयनित तीन कोरोना निगेटिव हुए योद्धाओं ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन किया। इसके साथ ही सुन्दरनगर सीआरपीएफ कैम्प में कोरोना से स्वस्थ हुए 20 जवानों ने प्लाज्मा डोनेशन जागरूकता अभियान में भाग लेकर अपनी कोरोना जांच करवायी, जिसमें से सात जवान प्लाज्मा डोनेशन के योग्य पाये गये।

इस प्लाज्मा डोनेशन कैम्प में सीआरपीएफ के डॉ लारेंस बाण्डो, रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह, डिप्टी कलक्टर स्मिता तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी ने कोरोना मुक्त हुए जवानों को सम्बोधित करते हुए उन्हें प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अभियान में रेड क्रॉस के पेट्रन आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे। जागरुकता अभियान के अगले चरण में सोमवार को पुलिस लाईन, जमशेदपुर तथा मंगलवार को सीआरपीएफ के मुसाबनी कैम्प के कोरोना मुक्त जवानों के बीच प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहन अभियान आयोजित किया जायेगा। प्लाज्मा डोनेशन करने वाले सभी लोगों को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त सूरज कुमार ने कोरोना मुक्त हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आकर लोगों की जीवन रक्षा करने का आह्वान किया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading