खबरJamshedpur-plasma-donation-campaign : सात योद्धाओं ने किया प्लाज्मा दान, टाटा स्टील से प्लाज्मा...
spot_img

Jamshedpur-plasma-donation-campaign : सात योद्धाओं ने किया प्लाज्मा दान, टाटा स्टील से प्लाज्मा दान करने वाली पहली महिला बनी अदिति झा

राशिफल

जमशेदपुर : प्लाज्मा डोनेशन का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 128 पर पहुंच गया है। आज इस कारवां में 125वां प्लाज्मा डोनर के रूप में नियमित रक्तदाता अदिति झा ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेशन किया। अदिति झा जो कि टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर हौसला दिखाते हुए प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जतायी और आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 125वें प्लाज्मा डोनर के रूप में अपना प्लाज्मा डोनेट किया, वे टाटा स्टील की पहली ऐसी महिला कर्मचारी हैं, जिन्होने प्लाज्मा डोनेशन किया है, इससे पूर्व अन्य दो महिलाओं ने प्लाज्मा डोनेशन किया, जो अन्य कम्पनियों व संस्थानों में कार्यरत हैं। आज प्लाज्मा डोनेशन के लिए सात लोग उपयुक्त पाये गये, जिसमें दिलीप चौधरी, अंकुश कुमार, रजत भट्टाचार्य, अदिति झा, एसके इस्माईल, एसके महाराणा तथा विवेक कुमार ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। सभी प्लाज्मा डोनर्स को जिला प्रशासन तथा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सभी को मोमेंटो प्रदान किया। सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।

इस अवसर पर प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाने के लिए जिला में प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के सिंल डोनर प्लेटलेट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। स्मिता नागेशिया ने प्लाज्मा डोनेशन पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की सराहना करते हुए कहा कि जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम अपने नियमित कार्यों के साथ ही प्लाज्मा डोनेशन अभियान को बखूबी पूरा कर रही है तथा इस संस्थान से जुड़े सभी कोरोना संक्रमण के इस काल में पीड़ित मानवता की सेवा में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading