जमशेदपुर : जिला प्रशासन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी में कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले 6 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। इन योद्धाओं में शान्तनु महतो, सरोज रंजन (जिन्होने आज प्लाज्मा दान कर अपना जन्म दिन मनाया), ए श्रीनिवास राव, पंकज उपाध्याय, राजेश सिंह खडका एवं मोहम्मद जाफर ने अपना प्लाज्मा दान किया। जमशेदपुर प्लाज्मा डोनेशन की टीम लगातार कोरोना संक्रमण पर विजय पा चुके लोगों से आग्रह कर रही है कि वे सामने आकर प्लाज्मा डोनेशन करे, जिसके कारण अब तक 139 प्लाज्मा डोनेशन हो चुका है। ज्ञातब्य हो कि प्लाज्मा डोनेशऩ टीम में प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह शामिल हैं। प्लाज्मा डोनेशन के साथ ही उसे जरूरतमंद लोगों को शीघ्र ही सम्बन्धित अस्पताल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।