Jamshedpur-plasma-donation: टीएमएच के डॉक्टर एसके पांडा समेत चार लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट, उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ने की जमशेदपुर ब्लड बैंक के कार्य की सराहना

राशिफल

Jamshedpur : प्लाज्मा डोनेशन अभियान में आज कोरोना पर विजय पाने वाले 4 योद्धाओं ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा दान किया। टाटा मेन हस्पीटल के जाने माने चिकित्सक डॉ. एस. के. पण्डा, कुमार सत्यम, जितेन्द्र पारीक तथा अविनाश अनुपम ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। सभी प्लाज्मा दाताओं को जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से उपायुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। प्लाज्मा डोनेशन के समय प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी डिप्टी क्लक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, चिकित्सक डॉ. एल. बी. पी. सिंह, डॉ. रीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें।

जिला में बढ़ते प्लाज्मा डोनेशन में भूमिका निभाने वालों में जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी के लगातार मेहनत के कारण तथा प्रभावित करने वाली उनकी जागरुकता शैली के कारण जो भी कोरोना प्रभावित संक्रमण से बाहर निकलते हैं, उनमें प्लाज्मा डोनेशन की सही व उपयोगी जानकारी उनके द्वारा दी जा रही है, इस कार्य में जिला की प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी डिप्टी क्लक्टर स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह लगातार प्रयासरत है तथा हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जो कोरोना से निगेटिव होकर अपना प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जता रहे हैं। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की प्लाज्मा डोनेशन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि संजय चौधरी के नेतृत्व में जमशेदपुर ब्लड बैंक इस क्षेत्र में बेहतर सामंजस्य के साथ प्लाज्मादाताओं एवं जरुरतमंदों के बीच कार्य कर रहा है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!