खबरjamshedpur plastic free campaign - मानगो नगर निगम को प्लास्टिक मुक्त बनाने...
spot_img

jamshedpur plastic free campaign – मानगो नगर निगम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान, 5 किलो प्लास्टिक जब्त, वसूला गया जुर्माना

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के निर्देश पर मानगो नगर निगम द्वारा प्लास्टिक चेकिंग अभियान चलाया गया. इसके तहत लगभग 5 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया. प्लास्टिक मुक्त मानगो के तर्ज पर नगर प्रबंधको की टीम द्वारा मानगो क्षेत्रान्तर्गत बाजार- हाटों में प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान तकरीबन 5 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया तथा कुल 11500 रुपये का जुर्माना प्लास्टिक रखने वाले विक्रेताओं से वसूला गया.(नीचे भी पढ़े)

प्लास्टिक जांच अभियान मानगो चौक, डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा आमजनो से अपील भी किया गया कि बाजार जाते समय थैला जरूर लेते जाए ताकि प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर रोकथाम में अपना सहयोग दे सकें. (नीचे भी पढ़े)

सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण बिक्री आदि नगरपालिका अधिनियम के तहत नहीं करना है. ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा जुलाई 2022 से प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाई गई है. इस मौके पर नोडल नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव, निशांत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading