जमशेदपुर : मानगो की एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी कृष्ण कांत प्रसाद के सोनारी स्थित घर पर पुलिस ने मंगलवार को इश्तेहार चस्पा किया है। कृष्णकांत फरार चल रहा है। उसके दो मकान पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। उसका एक मकान किराए पर है, जो मनबोध बस्ती में है। वहां भी पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है और सोनारी में पैतृक मकान पर भी इश्तेहार चस्पा किया गया है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
मानगो थाने की पुलिस ने बताया कि कृष्णकांत मानगो की एक युवती को अश्लील मैसेज भेजता था। युवती के पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, लेकिन कृष्णकांत फरार है। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। एक महीने के अंदर कृष्णकांत को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। अगर वह एक महीने के अंदर हाजिर नहीं होता है तो घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।