खबरJamshedpur-Potka : वर्षों वृद्धा पेंशन के लिए विभाग का चक्कर लगा रही...
spot_img

Jamshedpur-Potka : वर्षों वृद्धा पेंशन के लिए विभाग का चक्कर लगा रही प्यारीवाला को मिला झामुमो का साथ, अब पेंशन मिलने की उम्मीद

राशिफल

जमशेदपुर / पोटका : पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी गांव निवासी 74 वर्षीय प्यारीवाला पात्र पेंशन के लिए वर्षों से विभाग की दौड़ लगा रही हैं। उन्होंने वृद्धा पेंशन के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिये। लेकिन उनका पेंशन अभी तक चालू नही हुआ। सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है। उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी प्यारीवाला पात्र कहती हैं कि आखिर कब उनके दु:ख का निवारण होगा। इस बात की जानकारी झामुमो नेता समर दास को हुई तो उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से सहायता करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने झारखंड के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को इस मामले में सहायता करने का आग्रह किया था, जिस पर मंत्री ने जमशेदपुर के उपायुक्त को लिखा है कि कृपया मामले को संज्ञान लेकर सहायता करें। इसके बाद झामुमो नेता समर दास ने आशा व्यक्त की है कि अब जल्द प्यारीवाला पात्र को वृद्धा पेंशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने मंत्री चंपई सोरेन का आभार जताया है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading