खबरJamshedpur : पुरानी पेंशन देने में भेदभाव का विरोध होगा :...
spot_img

Jamshedpur : पुरानी पेंशन देने में भेदभाव का विरोध होगा : प्रदेश शिक्षक संघ

राशिफल

जमशेदपुर : पुरानी पेंशन व शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार को  गंभीर होना होगा। उक्त बातें झारखंड डीईओ परिसर में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षकों की  बैठक में उपस्थित तमाम शिक्षकों ने एक स्वर से कही। उन्होंने कहा कि जहां तक पुरानी पेंशन की बात है अगर एक ही विज्ञापन से नियुक्ति हुई है और अधिकांश लोगों को पेंशन  प्राप्त है और कुछ लोगों को इस सुविधा से वंचित कर दिया जाता है तो उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन एवं महासचिव प्रेम प्रसाद राणा ने समस्या का समाधान के लिए अंतिम मुकाम तक संघर्ष जारी रहने का आह्वान  जिला के प्रतिनिधियों के समक्ष किया। साथ ही कहा कि सरकार को जल्द ही  न्याय कर मामले को सुलझाने की आवश्यकता है। (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा सभी जिलों में ग्रेड दो का प्रोन्नति का निष्पादन करने ,सभी जिलों में सेवा संपुष्टि का कार्य जल्द करने की भी एक स्वर से समर्थन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सुमन, महासचिव प्रेम प्रसाद रामा संगठन सचिव डॉक्टर सुनील कश्यप उपसचिव सैयद मांजर हसन उपाध्यक्ष मुमताज अहमद एवं बाल कृष्णा महतो प्रदीप कुमार मनोज कुमार पांडे अर्जुन अर्जुन भैया लीलावती मिंज विश्वजीत यादव मंजी लाल दास मंजीत यादव ललित महतो कुलदीप महतो नरोत्तम महतो राजा अंसारी दिलीप कुमार एके झा भोलानाथ दीक्षित बसंती सोशल मींस सच्चिदानंद साईं राज किशोर प्रसाद दिलीप नायक हरे कृष्ण सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे हजारीबाग, मेदिनीनगर, कोल्हान प्रमंडल के शिक्षक उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading