खबरJamshedpur-Pride : ‘बनके बादल तुझ पर बरसती रही …’ वैलेंटाइन डे पर...
spot_img

Jamshedpur-Pride : ‘बनके बादल तुझ पर बरसती रही …’ वैलेंटाइन डे पर नोएडा में हास्य कवि शंभु शिखर के साथ जमशेदपुर की अंकिता ने किया मंच साझा

राशिफल

जमशेदपुर : नोएडा के आयरिश पर्ल्स सभागार में पिछले रविवार को वैलेंटाइन डे के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि शंभु शिखर ने की। इस अवसर पर जमशेदपुर की ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय स्तर कि कवयित्री अंकिता सिन्हा ने पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए कविता पाठ की शुरुआत की। ‘बनके बादल तुम पर बरसती रही, सोख ठंडी हवा संग बहती रही, आ मिल मुझसे तू इस कदर ही सही, आशिक बन तेरी आंखों से गिरती रही …’ इस कविता की प्रस्तुति पर अंकिता सिन्हा ने खूब तालियां बटोरी और वाहवाही लूटी। इस अवसर पर हास्य कवि शंभु शिखर ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही पल्लवी त्रिपाठी, मुमताज नसीम, राम भदावर, चेतन चर्चित, सुमित दिलकश ने अपनी प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। (नीचे भी पढ़ें)

अंकिता के कविता पाठ करने के तरीके को श्रोताओं ने खूब सराहा। अंकिता सिन्हा का वर्ष 2021 में यह दूसरा कवि सम्मेलन है जिसमें हिस्सा लिया। इससे पहले जनवरी माह में अंकिता सिन्हा की दूसरी पुस्तक कोरोना काल के लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें कवि व कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक गीत ग़ज़ल और कविता की प्रस्तुति की थी। बहुत ही कम उम्र में अंकिता सिन्हा को राष्ट्रीय तिरंगा अवार्ड, अब्दुल कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस अवार्ड सहित दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं। वह देश की पहली महिला हैं, जिन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर में जाकर अपनी टीम के साथ झंडोत्तोलन किया था और देश भक्ति कविता पाठ की थी। करोना काल में भी अंकिता सिन्हा ने देश के विभिन्न साहित्यक मंचों पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन में लगभग चार दर्जन पुरस्कार प्राप्त किए और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक भी करती रहीं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!