Home खबर

Jamshedpur : गुरु पूर्णिमा पर जमशेदपुर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित, गुरुजनों को किया गया सम्मानित, देखें किसने कहां किया आयोजन

जमशेदपुर : शनिवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल के सभी सदस्यों ने पुजारियों , शिक्षको, शिक्षिकाओं एवं स्वामी जी को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार जी के नेतृत्व में सोनारी मौनी बाबा मंदिर,भारत सेवाश्रम संघ, एवं बीएसएसपीवीएम हाई स्कूल सोनारी के पुजारियों एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं सह स्वामी जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री किशोर साहू, नारायण प्रसाद, संजय रजक, शंकर सिंह भरत भूषण, विकास साहू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती लोधी, दीपा कुमारी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रिंकू धीवर, कविता मुंडा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुजाता सरकार, राजकुमार लोधी, दीपक नाग, रमेश प्रसाद साहू, रिंकू प्रसाद व अन्य शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा कदमा मंडल : गुरु के त्याग और तप को समर्पित आदि गुरु वेद व्यास के जन्मदिवस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कदमा रंकिणी मंदिर प्रांगण में सभी पुरोहितों को अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया एवं कदमा मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले शिक्षकों तथा चिकित्सकों को भाजपा कदमा मंडल के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, रमेश बास्के, प्रेम कुमार, शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, डीएन सिंह, कार्तिक गोप, केएन ओझा, संतोष सिंह, प्रकाश कुमार, कृष्ण देवी, खुशी ओझा, राजाराम, विजय मार्डी, अंजी राव, यशवंत सिंह, विक्की यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version