खबरJamshedpur-Proud : लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजी गईं कोल्हान विश्वविद्यालय की...
spot_img

Jamshedpur-Proud : लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजी गईं कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला महांती

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर शुक्ला महांती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। भारतीय महिला दार्शनिक परिषद, वेदान्त रिसर्च सेंटर और भाषा विज्ञान संकाय, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय, राँची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शैक्षणिक एवं अकादमिक प्रशासन के क्षेत्र में डॉक्टर महांती के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रोफेसर सोहनराज लक्ष्मी देवी तातेड़ (राजस्थान) लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और साढ़े ग्यारह हजार की सम्मान राशि प्रदान की गई। उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भारतीय महिला दार्शनिक परिषद ने उनके व्यक्तित्व को प्रेरणास्पद बताया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज परिवार सहित पूरे राज्य के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading