खबरjamshedpur-public-protest-against-police-परसुडीह में खुलेआम बिक रहा ब्राउन सुगर और हो रहा देह व्यापार,...
spot_img

jamshedpur-public-protest-against-police-परसुडीह में खुलेआम बिक रहा ब्राउन सुगर और हो रहा देह व्यापार, स्थानीय लोगों ने परसुडीह थानेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन-video

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान मोहल्ला में ब्राउन सुगर और देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने परसुडीह थाना के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों और स्थानीय नेताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया. (नीचे पूरी खबरें पढ़ें)

परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की. ग्रामीणों और नेताओं ने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से यह ब्राउन सुगर, देह व्यापार का धंधा, परसुडीह इमामबाड़ा के निकट चल रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि इमामबाड़ा के निकट ब्राउन सुगर का धंधा बंद नहीं हुआ तो आगे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को तेज करेंगे. (नीचे पूरी खबरें पढ़ें)

इस तरह का जहरीला कारोबार करने वाले और देह व्यापार करने वाले पर प्रशासन सख्ती से पेश आए. इस आंदोलन में मुख्य रुप से संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लव कुमार सरदार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत समिति राजू बेसरा, महिला नेत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत समिति सदस्य और महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष द्रौपदी मुंडा शामिल थी. (नीचे पूरी खबरें पढ़ें)

इस मौके पर झामुमो किसान मोर्चा के जिला सचिव सलीम शहजाद, मैनुल खान, अनवर हुसैन, महिला नेत्री पुष्पा कौर, गुड़िया पात्रो, रेहाना बेगम समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading