जमशेदपुर : कोवाली पोटका निवासी संध्या भगत-मिथुन भगत के छह महीने के पुत्र का रिम्स में सिर का ऑपरेशन के पश्चात बुधवार को मुख्यमंत्री के ट्वीट पर जिला के उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देश पर एक घंटे के अंदर रिम्स रांची में बच्चे की मां संध्या भगत को 10 हजार रुपये बच्चे के लिए लगने वाले चिकित्सा उपकरण मीडियम प्रेशर वीपी शन्ट के लिए उपलब्ध कराया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में तत्परता दिखाते हुए रांची में अपने परिचित के माध्यम से रिम्स में बच्चे का इलाज करवा रहे उनके माता-पिता को आवश्यक राशि प्रदान की।
[metaslider id=15963 cssclass=””]