जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार की पहल पर गोलमुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील भायना को एक व्हील चेयर रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा गोलमुरी स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान किया गया। सुनील भायना जो कि एक दुर्घटना के बाद चिकित्सा सुविधा मिलने से स्वस्थ हो चुके हैं, किन्तु चलने फिरने में लाचार हैं, उनके सम्बन्ध में शहर के संवेदनशील व्यक्तियों द्वारा ट्वीट कर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता को सूचना देने पर उन्होंने इसे जिला के उपायुक्त सूरज कुमार के संज्ञान में लाया, जिसके पश्चात उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि वे पीड़ित व्यक्ति को व्हील चेयर उपलब्ध करायें, जिसे एक घंटे के अन्दर रेड क्रॉस की टीम ने पूरा किया। इस दौरान रेड क्रॉस के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, आयुष्मान भारत के प्रतिनिधि बी. प्रकाश कुमार, रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार एवं राधेश्याम कुमार उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित होने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के 157वें बैच का प्रशिक्षण शुक्रवार को रेड क्रॉस भवन में प्रारम्भ हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्रशिक्षक पी. के. चटर्जी एवं वाईस पेट्रन डी को घोष ने प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ मे उपस्थित थे। छह दिवसीय प्रशिक्षण के परिचय सत्र का संचालन प्रशिक्षक एवं रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार ने किया। (नीचे भी पढ़ें)
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 599वां नेत्र शिविर टाटा पिगमेन्टस लिमिटेड के संयोजन में कम्पनी के सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत कार्यक्रमों की ऋंखला में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। 6 फरवरी
शनिवार को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा एवं जरुरत के अनुसार परामर्श व दवा प्रदान किया जायेगा। जिन मरीजों का चयन किया जायेगा उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार 7 फरवरी को किया जायेगा तथा ऑपरेशन कराये मरीजों की पट्टी खोलकर विदाई 8 फरवरी को की जायेगी। इन सभी कार्यक्रमों में टाटा पिगमेन्टस के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। (नीचे भी पढ़ें)
प्रत्येक वर्ष की भांति रेड क्रॉस भवन में आयोजित होने वाला फरवरी माह का रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रन व जाने माने समाजसेवी व उद्योगपति स्व. शशि भाई आडेसरा के पुण्य स्मृति में आयोजित होगा। 8 फरवरी को प्रातः 9 बजे से आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का आयोजन कस्तूर भाई छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में किया जायेगा, जिसमे रोटरी
क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सदस्य भी भाग लेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा कस्तूरबेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चेतन भाई आडेसरा ने जागरुक युवाओं एवं रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर बढ़ चढ़कर रक्तदान करें।