Jamshedpur : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 1 अक्टूबर विश्व रक्तदान दिवस की तैयारियों जोर-शोर से शुरु हो गयी है, विश्व रक्तदान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस के वाईस प्रेसीडेंट विकास सिंह के संयोजन में 21 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से इस रक्तदान महायज्ञ को सफल व सुरक्षित बनाने का भार सदस्यों को दिया गया है। कमेटी का मार्गदर्शन रेड क्रॉस के चेयरमैन गोविन्द प्रसाद दोदराजका एवं रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के द्वारा उपायुक्त सह अध्यक्ष सूरज कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में किया जायेगा। कमेटी के अन्य सदस्यों में वाईस प्रेसीडेंट बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन-दीपक भालोटिया, चन्द्रमोहन सिंह, प्रभुनाथ सिंह, अशोक मोदी, डी.के. घोष, आशुतोष पारीक, आशीष अग्रवाल, अनुपम सिन्हा, आशीफ महमूद, मनोज कुमार बागड़ी, राकेश मिश्र एवं अन्य शामिल हैं। कमिटी को सदस्यों को कार्यभार सौंपते हुए निर्देश दिया गया है कि 1 अक्टूबर का रक्तदान शिविर वर्तमान परिस्थिति में कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों के साथ आयोजित किया जायेगा, जिसके लिए अधिक से अधिक सतर्कता की आवश्यकता होगी। सभी रक्तदाताओं को इस वर्ष मोबाईल मैसेज के माध्यम से सूचना भेजी जायेगी साथ ही होर्डिंग बैनर पोस्टर के माध्यम से ही रक्तदाताओँ के बीच जागरुकता फैलाया जायेगा।
दो जवानों ने किया प्लाज्मा डोनेशन
जमशेदपुर ब्लड बैंक में आज जिला पुलिस के दो जवान जितेन्द्र कुमार एवं तौहिद अहमद ने प्लाज्मा डोनेट किया। इन प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में डॉ. एल.बी.पी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, प्लाज्मा डोनेशन हेतु जिला पदाधिकारी डिप्टी क्लक्टर स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थें। सभी प्लाज्मा दान करने वाले को जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक ने सभी को मोमेंटो प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्लाज्मा डोनेशन की जिला पदाधिकारी स्मिता नागेशिया ने प्लाज्मा दान करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में यह आवश्यक है कि कोरोना से अपनी लड़ाई जीतने वाले योद्धा आगे बढ़कर उन लोगों के लिए प्लाज्मा डोनेशन कर सुरक्षा कवच बनें जो अभी कोरोना से लड़ाई के बीच में है।