Jamshedpur : संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति का पुर्नगठन, प्रभुराम मुंडा चुने गए अध्यक्ष

राशिफल

जमशेदपुर : परसुडीह क्षेत्र के सोपोडेरा में रविवार को संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें समिति का पुर्नगठन किया गया. समिति में अध्यक्ष के रूप में प्रभुराम मुंडा को चुना गया है. समिति के संरक्षक परमानंद सिंह, रजनी मिश्रा और अमरनाथ चौबे हैं. प्रेम ज्योति गुप्ता को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. समिति का महासचिव तुलसी दास महतो को चुना गया है.

इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सांडिल, रुद्रो मुंडा, उमेश पुराण और बबलू करुआ को चुना गया है. मनोज महतो, विश्वनाथ साहू, लखिंदर सिंह और राजेश सिंह को समिति का सचिव चुना गया है. वहीं सुनील सांडिल, प्रह्लाद सांडिल, मंगल लोहार और अरुण रजक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभुराम मुंडा ने अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया. उन्होने कहा कि समिति ग्राम की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सांडिल ने किया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!