Jamshedpur RJD – जमशेदपुर में कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक 10 को: पुरेंद्र नारायण सिंह, जानें कौन कौन होंगे शामिल

राशिफल

जमशेदपुर: 12 फरवरी को रांची के कार्निवाल बेनीक्विट हॉल में आयोजित राजद कार्यकर्ता मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु कोल्हान स्तरीय राजद की बैठक आगामी 10 फरवरी को जमशेदपुर में आयोजित की गयी है. इसकी जानकारी राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 10 फरवरी की बैठक को सफल बनाने की जिम्मेवारी सुभाष यादव, योगेंद्र यादव, कमल देव सहित राजद के सभी जिला अध्यक्षों को दी गई है.(नीचे भी पढ़े)

श्री सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में 10 फरवरी को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चतरा सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव शामिल होंगे.बैठक में कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत के अध्यक्षों के साथ- साथ प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया है.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!